• Announcement Bhavdiya Institute of Pharmaceutical Sciences and Research, Ayodhya in collaboration with the Ayodhya Cancer Care Foundation and under the aegis of the Vishwanath Cancer Care Foundation, Mumbai is organizing a comprehensive interactive session on Non-Communicable Diseases (NCDs) Screening. Event Details Date: September 3, 2026 Time: 10:45 AM onwards Venue: Bhavdiya Institute of Pharmaceutical Sciences and Research, Ayodhya Why You Should Participate Awareness & Prevention: As the Non-communicable diseases, such as hypertension, diabetes, and early-stage cancers often develop quietly without noticeable symptoms. Early detection is the most powerful tool for effective prevention and care. Learn practical ways to manage lifestyle risks and safeguard long-term health. Health is your most valuable asset, don't miss this opportunity to take a proactive step for your well-being. All students, faculty, and staff members are encouraged to attend and take advantage of this awareness program.
  • पर्यावरण संरक्षण और “हरित परिसर-स्वच्छ परिसर” एवं “एक पेड़ मां के नाम” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम सीबार स्थित संस्थान भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संस्थान परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में संस्थान परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय विधायक रुदौली विधानसभा श्री राम चंद्र यादव, मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मिश्री लाल वर्मा, चेयरमैन इ.पी.एन. वर्मा, सचिव डॉ. अवधेश वर्मा, श्री आयुष वर्मा एवं निदेशक डॉ संजय कुशवाहा द्वारा पौधे लगाकर की गई। इसके बाद सभी विभागों के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, बरगद, आंवला, सागौन और आम जैसे औषधीय, छायादार और फलदार के लगभग 200 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को न केवल पौधे लगाने, बल्कि उनकी उचित देखभाल और संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया। संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री मिश्री लाल वर्मा ने बताया कि आज के समय में बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वृक्षारोपण केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का हमारा कर्तव्य है। हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उनके पेड़ बनने तक उनकी पूरी देखभाल करना है। संस्थान के चेयरमैन इ.पी. एन. वर्मा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की और सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के सचिव डॉ अवधेश वर्मा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई प्रेषित की। वैश्विक जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए सचिव ने अपने संदेश में कहा कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के इस दौर में केवल पर्यावरण पर बात करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हमें जमीनी स्तर पर सख्त एवं कड़े कदम उठाने होंगे। हमारी जिम्मेदारी पेड़ लगाने तक की ही नहीं है बल्कि उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है । 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल हमारी जननी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह इस धरती मां के प्रति भी हमारे कर्तव्यों को रेखांकित करता है। श्री आयुष वर्मा ने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने, जल संरक्षण करने, पृथ्वी को हरा-भरा रखने के प्रति सन्देश दिया। श्री कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ खुन्नू पांडेय एवं धर्मसिंह चौहान ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है और इसी की वजह से हम सभी का जीवन है । इस अवसर पर डॉ. संजय कुशवाहा, निदेशक, भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च अयोध्या ने कहा कि "वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं।" वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान न सिर्फ धरती को हरा-भरा बनाने की एक पहल है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मां के प्रति हमारे सम्मान को भी दर्शाता है। डॉ रजनीश श्रीवास्तव, प्राचार्य भवदीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, डॉ शिशिर पाण्डेय, निदेशक, भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट एवं प्राचार्य, भवदीय मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, अयोध्या ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की। अभियान के समापन समारोह के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रकृति की रक्षा करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रसाशनिक अधिकारी अभिषेक वर्मा, विभागाध्यक्ष सुधीर वर्मा, डॉ पतिराम मौर्या, प्राध्यापक प्रेम प्रसाद, ज्योति वर्मा, कुकी सिंह, ममता सिंह, रणविजय सिंह, डॉ विनोद वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी शैलेश मिश्रा, विपुल सिंह, अनूप सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जगदीश प्रसाद, प्रिया पटेल, राकेश पाण्डेय, सिम्पी शर्मा, शिव प्रसाद, अरुण मौर्या, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शुक्ल, सतेंद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, कीर्ति यादव, अंजली सिंह, नीलम, आलोक सिंह, अनुज सिंह, दिलीप वर्मा, अंशिका वर्मा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
#

(User Instruction)

#

Admission Notice

#

Important Dates

Technical Helpline :+ 91-7800422000
Email : bgi@bhavdiya.com
Timing : 10:30AM - 3:00PM (on working days)